Header Banner

गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार

BY — June 6, 2016

Police_capउदयपुर। जिले की कुराबड़ थाना पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन कर ले गुजरात की ओर ले जाए जा रहे गौवंश को बरामद करते हुए 7 गौंवशों को बरामद करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि अवैध रूप से एक पिकअप में भरकर गौवंशों को गुजरात की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर कलोडिय़ा में नाकाबंदी कर एक पिकअप को रूकवाया गया तो पिकअप में चार गौवंश भरे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में पिकअप को जब्त कर पिकअप चालक भैरूलाल पुत्र नाथू बंजारा निवासी धूणीमाता डबोक को गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस ने दूसरी कार्यवाही आवरा में की। यहां पर पुलिस ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी में पुलिस ने एक ऑटो को रूकवाया तो ऑटो में 3 गौवंश मिले। चालक के पास किसी तरह के दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने चालक भैरूलाल पुत्र आसु बंजारा निवासी धूणीमाता डबोक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply