स्कूटी सवार को कुचला ट्रक ने

BY — June 7, 2016

accउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने अपने से आगे चल रहे एक स्कूटी सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार छपरा बिहार हाल सुखेर निवासी संजय कुरीमल कारीगर का काम करता था। सोमवार शाम को वह स्कूटी पर सवार होकर पुन: अपने घर की ओर लौट रहा था। बलीचा बाईपास पर पीछे से आए एक ट्रक ने इसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इसके साथ ही ट्रक चालक ने इस युवक को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *