Header Banner

जमीन विवाद में पुत्र की हत्या

BY — June 7, 2016

murderउदयपुर। सायरा में जमीन विवाद में एक पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार सादड़ा निवासी भंवरी बाई ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पति अमरिंग का उसके ससुर भूरा और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। रविवार शाम को भंवरीबाई, इसका पति अमरिंग, पुत्र सुरेश के साथ घर के बाहर आंगन में बैठे थे। इसी दौरान भूरा मोगिया, तागता मोगिया, सोहन मोगिया और दोलकी मोगिया आए और उसके पति अमरिंग से विवाद करने लगे। आरोपी भूरा ने अपने हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी से अमरिंग के गले पर वार कर दिया। जिससे अमरिंग की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव में आई भंवरी और पुत्र सुरेश के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply