उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा महेश जयनती के उपलक्ष में बुधवार से आरएमवी ग्राउण्ड पर दो दिवसीय डे-नाईट माहेश्वरी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू हुई। समाजसेवी राकेश देवपुरा ने क्रिकेट बॉल खेलकर लीग का उद्घाटन किया
संगठन के प्रचार-प्रसार मंत्री हेमन्त देवपुरा ने बताया कि लीग में 14 टीमें भाग ले रही है और प्रत्येक टीम को भगवान महेश के नाम से नामित किया गया है। लीग आईपीएल की तर्ज में खेली जा रही है। प्रत्येक मैच टी-10 ओवर के होंगे तथा फाईनल मैच 15 ओवर का होगा। प्रथम मैच शिवा टाईटन तथा त्रिलोकी चोपड़ के बीच खेला गया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.