Header Banner

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

BY — June 8, 2016

Police_capउदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके सूने मकान का ताला तोडक़र लाखों की जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार बलवीरसिंह पुत्र जवानसिंह निवासी देवनाल हाल श्रीराम कॉलोनी खेरवाड़ा ने मामला दर्ज करवाया कि वह गत दिनों अपने गांव गया था। पीछे से अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोडक़र अंदर अलमारियों का सामान बिखेर दिया और अलमारियों से लाखों रूपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply