आचमन के उपयुक्त बनेगी गंगा : पंड्या

BY — June 9, 2016

देश रक्षा के लिए युवा पीढ़ी संकल्पित हो

090602उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख प्रणव पंड्या ने गंगा शुद्धि महाभियान का हवाला देते हुए कहा कि तीन वर्षों से अभियान 10 लाख कार्यकर्ताओं के सहयोग से अनवरत चल रहा है। देश की उन नदियों को भी साफ करना होगा, जिनका पानी गंगा में जाकर मिलता है। आगामी 10 वर्षों में गंगा नदी को पूर्ण निर्मल करने का संकल्प लेकर चल रहे हैं।

देशवासियों से भारत देश को कमजोर करने वाली विघटनकारी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए समर्पित भाव से आगे आने का आह्वान किया है और कहा है कि इसके लिए अन्तःशक्ति को जागृत करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा के लिए संकल्प शक्ति का परिचय देना होगा। श्री पंड्या गुरुवार को उदयपुर में मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय सभागार में अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं योग समिति (सुखाडि़या विश्वविद्यालय) की ओर से आयोजित ‘‘हम करंे राष्ट्र आराधन‘‘ विषयक समारोह को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, तात्या टोपे की देशभक्ति के कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा से बड़ा कोई दायित्व नहीं हो सकता। आज की युवा पीढ़ी को नशाखोरी, भ्रष्टाचार और अलगाववादी ताकतों के चंगुल से बचाने के लिए उनमें राष्ट्र भावना, स्वाभिमान एवं सुसंस्कारों का संचार करने की महती आवश्यकता है।
गंगा जलाभिषेक से लौटेगी पहाड़ों की हरियाली : डॉ. पंड्या ने बताया कि विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से 10 वर्षों में दिव्य युवा भारत संगठन के सहयोग से 5 से 10 करोड़ वृक्ष लगाने के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है।
दान : डॉ. पंड्या ने कहा कि भारत में पुरातन मूल्यों को लौटाकर पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए समयदान, अंशदान, साधनदान, विभूतिदान एवं ज्ञान के दान का संकल्प हर जागरूक नागरिक को लेने की महती आवश्यकता है।
090603पुरातन संस्कृति को अक्षुण्ण बनाने की जरूरत : महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति का लोहा पूरा विश्व मानता है। उसे अक्षुण्ण बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी उदयपुर के चहुंमुखी विकास के लिए 316 करोड़ का बजट प्रावधान निगम ने किया है। आगामी कार्यों के लिए 1500 करोड़ और मिलेंगे जिससे शहर का कायाकल्प हो जाएगा।
श्रद्धायुक्त स्वागत : समारोह के आरंभ में टीम के युवाओं ने अतिथियों का तिलक, पगड़ी एवं मालाओं से स्वागत किया। आभार योग समिति के अध्यक्ष डॉ. विनोद अग्रवाल ने जताया। संयोजन डॉ. आलोक व्यास ने किया। स्वागत उद्बोधन सत्य चतुर्वेदी ने दिया। समन्वयन ललित पानेरी एवं पुष्पा पानेरी का रहा।
मौजूदगी : समारोह में भगवतीलाल चौबीसा, दीपेन्द्र सिंह चौहान, ओम प्रकाश पारीक, दिनेश पटेल, विजयलक्ष्मी चतुर्वेदी, मयूर शाह, सूरज प्रसाद शुक्ला, सुषमा जोशी, पद्मा व्यास, औंकार पाटीदार, बसंत यादव सहित समूचे राज्य से आए गायत्री परिवार सदस्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
अतिथि गृह का लोकार्पण : इससे पूर्व उदयपुर पहुंचने पर डॉ. प्रणव पंड्या की गायत्री परिवार कार्यकर्ताओं ने अगवानी की। वे सर्वऋतु विलास स्थित गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे। उन्होंने वहां नवनिर्मित अतिथि गृह का लोकार्पण किया। उन्होंने सेक्टर 4 स्थित शक्तिपीठ में पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा रचित सद्साहित्य पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया। डॉ. पंड्या गुरुवार अपराह्न पूर्व वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *