डिवाइडर पार जाकर पलटी कार से वृद्धा की मौत

BY — June 9, 2016

accउदयपुर। गोगुन्दा में एक अनियंत्रित कार डिवाईडर को फांदकर दूसरी ओर जाकर पलटने से एक वृद्धा की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पाली निवासी भगवानसिंह अपनी पत्नी शांता कुंवर, पुत्री पूनम और मौसी जतनकुंवर के साथ नाथद्वारा आया था। नाथद्वारा से सभी कार में सवार होकर उदयपुर होते हुए पाली की ओर जा रहे थे। गोगुन्दा थाना क्षेत्र के ढ़लान में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर को फांदकर दूसरी तरफ जाकर एक दिवार से जाकर टकरा गई। जिससे कार में सवार महिला जतनकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसने चिकित्सालय लाते समय दम तोड़ दिया। शेष अन्य के मामूली चोंटे आने पर सभी को भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *