Header Banner

मकान पर कलर करते गिरे मजदूर की मौत

BY — June 9, 2016

Police_capउदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में कलर का काम करने के दौरान उंचाई से असंतुलित होकर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी संजयसिंह कलर का काम करता था। यह गुरूवार को फतहपुरा में एक मकान पर कलर का काम करने के लिए गया था। जहां दो मंजिला उपर से नीचे गिर पड़ा और सिर में चोट आने से मौके पर ही मर गया। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply