धूमधाम से निकली भगवान महेश की शोभायात्रा

BY — June 13, 2016

पीछे सफाई करते रहे कार्यकर्ता

130605उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन उदयपुर की ओर से आज महेश नवमी पर भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।

संगठन अध्यक्ष आशीष कोठारी ने बताया कि शोभायात्रा आरएमवी स्कूल से प्रारम्भ हुई जो विभिन्न मार्गाे से होती हुई पुन:आयोजन स्थल पर पंहुच की महाआरती के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया साड़ी एंव लाल चुन्दड़ तथा पुरूष धवल वस्त्र पहन कर चल रहे थे। शोभायात्रा बैण्ड बाजे, घोड़े,बग्गी आदि से सुसज्जित थी। बीच मार्ग मे अनेक स्वागत द्वार लगाये गये एंव विभिन्न स्थलों पर शोभायात्रा में भाग लेने वाले समाजजनों का अल्पाहार के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं भगवान शिव के भजन गाती हुई चल रही थी। शोभायात्रा में ब्रह्मा, विष्णु,महेश की झंकिया भी सम्मिलित की गई। जहंा-जहंा शोभायात्रा का स्वगात किया गया वहंा-वहंा हुए कचरे को संगठन के सदस्य साफ करते रहे जिससे शहर की सडक़े स्वच्छ दिखाई दी।
130606शोभायात्रा के पुन: आयोजन स्थल पर पंहुचने के पश्चात आयोजित भगवान महेश  की महाआरती की गई।  इसके बाद एक समारोह में सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। तत्पश्चात सम्पूर्ण समाज के लिए स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया।
सचिव नरेन्द्र लावटी ने बताया कि इससे पूर्व प्रात: 7 बजे धानमण्डी स्थित श्री जानकीरायजी मन्दिर एवं श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में भगवान महेश का दूध एवं जल से महाशिवाभिषेक किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। तत्पश्चात प्रात: 9 बजे महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में महेश सेवा संस्था की ओर से स्व. कृष्णकुमार काबरा की स्मृति में 20 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें सदस्यों ने जरूरतमंदो के लिए रक्तदान किया।
आयोजन को सफल बनाने के लिए दीपक चेचाणी,भरत बाहेती,राजेश तोषनीवाल ,पंकज तोषनीवाल,राकेश काबरा,कैलाश ईनाणी,कृष्णकान्त अजमेरा, राजेन्द्र मूंदड़ा, लोकेश तोषनीवाल, प्रदीप कचौरिया, हितेष भदादा,कुलदीप मुन्दड़ा,महेश झंवर,सुनील सोमानी,हेमन्त देवपुरा,दिलीप गट्टानी,ओमप्रकाश मुन्दड़ा,विनोद चेचाणी,तरूण असावा,कल्पेश लढ्ढा, अलुत माहेश्वरी,गजेन्द्र मूदंड़ा, मयंक गट्टानी, विशाल अजमेरा, राकेश तोषनीवाल, अंकुर चेचाणी, राकेश गदिया का विशेष सहयोग रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *