उपचार के लिए आई युवती से दुष्कर्म

BY — June 15, 2016

rapeउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक चिकित्सालय में उपचार के लिए आई एक युवती के साथ एक युवक ने बलात्कार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के धधोरा निवासी एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपना उपचार करवाने के लिए आई थी। चिकित्सालय के बाहर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बाईक सवार युवक आया और बाईक सवार युवक ने उसे बस स्टेण्ड पर छोडऩे का झांसा दिया। आरोपी उसे क्षेत्र में ही एक मकान में लेकर गया और कहा कि निम्बाहेड़ा की बस आने में अभी समय लगेगा। आरोपी युवक ने चाकू निकालकर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी देकर पुन: बस स्टेण्ड पर छोड़ दिया। निम्बाहेड़ा जाने के बाद उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजन इस युवती को लेकर उदयपुर आए और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *