Header Banner

राह जाती युवती से आई फोन छीन फरार

BY — June 15, 2016

150604उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक बाईक सवार युवक राह जाती एक युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सिक्ख कॉलोनी निवासी रूपीना अरोरा ने मामला दर्ज करवाया कि वह सेक्टर 8 क्षेत्र में पैदल ही अपने आईफोन पर बात करती हुई जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक बाईक सवार युवक आया और मौका देखकर बाईक सवार युवक ने उसके हाथ से फोन छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply