Header Banner

शार्ट सर्किट से ट्रक में आग

BY — June 15, 2016

रद्दी व कबाड़ से भरा था ट्रक

150605उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक रद्दी और कबाड़ से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। काफी प्रयास के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार एकलिंगपुरा से उमरड़ा की ओर ट्रक जा रहा था। इस ट्रक में एक रद्दी और कबाड़ से भरा हुआ था। एकलिंगपुरा से उमरड़ा रोड़ पर एक पैट्रोल पंप के निकट इस ट्रक के केबिन में शार्ट सर्किट हुआ और केबिन में आग लग गई। ट्रक चालक आग को बढ़ता हुआ देखकर ट्रक में से कूदकर फरार हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर मौके पर एक के बाद एक तीन दमकलें पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply