Header Banner

अवैध रूप से ट्रक से केमिकल निकालते गिरफ्तार

BY — June 18, 2016

Police_capउदयपुर। डबोक थाना पुलिस ने एक ढ़ाबे पर खड़े एक कैमिकल टैंकर से अवैध रूप से बेचने की नीयत से कैमिकल निकालते हुए दबिश देकर चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

भूतपुरा गांव में हाईवे पर स्थित एक होटल भैरूनाथ के पीछे की ओर से टैंकर खड़ा है और इस टैंकर में से कैमिकल निकाला जा रहा है। दबिश के दौरान पुलिस को देखकर टैंकर में से कैमिकल निकाल रहे चार युवकों ने भागने का प्रयास किया। जिनका पीछा कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के साथ ही मौके पर जाकर तलाशी ली तो पुलिस को मौके से आठ ड्रमों में भरा हुआ कैमिकल, मौके पर ही टैंकर में से कैमिकल बरामद हुए। इस पर आरोपियों को थाने पर लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने नाम कालू कीर, तेजपाल कीर निवासी कीरों की भागल, जयराम यादव निवासी आजमगढ़ उत्तरप्रदेश, अनिल पाटिल औरंगाबाद महाराष्ट्र होना बताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply