Header Banner

उधार सामान नहीं देने पर मारपीट

BY — June 18, 2016

170604उदयपुर। शराब के नशे में उधार सामान नहीं देने पर चार युवकों ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार खड़ोद रिवासी मोहन पुष्करना ने मामला दर्ज करवाया कि वह शुक्रवार को दुकान पर था। इसी दौरान शराब के नशे में गज्जू मेघवाल, धर्मराज मेघवाल, ललित मेघवाल, दुर्गाशंकर गर्ग निवासी रूण्डेडा आए और उससे सामान मांगा। पैसे मांगने पर आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। आरोपी लठ लेकर आए और दुकान में घुसते ही दुकानदार पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान बीच-बचाव में आस-पास के दुकानदार और दुकान में खड़े ग्राहक आए। आरोपियों ने सात ओर लोगों को पीटा और सभी के सिर में चोंटे आई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और घायलों को चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से उदयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply