Header Banner

ऑटो में गले से चेन चोरी का प्रयास विफल

BY — June 25, 2016

chain snatchingउदयपुर। चिकित्सालय में भर्ती अपने परिजन से मिलने के लिए जा रही एक महिला के गले से ऑटो में सवार दो महिलाओं ने पांच तोला वजनी सोने की चेन चोरी करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार आमेट निवासी कंकू पत्नी सुखलाल तेली का एक रिश्तेदार उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में भर्ती है, जिससे वह मिलने के लिए उदयपुर आई थी। उदियापोल बस स्टेण्ड से वह ऑटो में सवार हुई। ऑटों में दो महिलाएं पहले से ही बैठी हुई थी। रास्त में मौका देखकर ऑटो में पहले से ही सवार दोनों महिलाओं ने उसके गले में पहनी पांच तोला वजनी सोने की चेन निकालने का प्रयास किया। उसने महिलाओं का विरोध करना शुरू कर दिया जिससे ऑटो में शोर मच गया। जैसे ही ऑटो रोका तो ऑटो में चेन चोरी कर रही महिलाएं उतरी और भागने लगी। शोर गुल होने पर वहां पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने पकड़ लिया और थाने लेकर चले गए। कंकू ने दोनों के खिलाफ चेन चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply