Header Banner

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला

BY — June 25, 2016

fruadउदयपुर। फतहनगर में युवती ने सात लोगों के खिलाफ उसे शादी का झांसा देकर साथ ले जाने और एक युवक द्वारा यौन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार चंगेड़ी निवासी एक युवती ने भैरूलाल जाट निवासी जाशमा चित्तौड़, इसके पिता रामलाल जाट, मां मगनी बाई, शोभालाल जाट, माधुलाल, नंदू और भैरूलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी दो माह पूर्व उसे अपने साथ शादी का झांसा देकर लेकर गए और भैरूलाल के पास रखी। इसके बाद आरोपी भैरूलाल ने उसके साथ दो माह तक यौन शोषण किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply