Header Banner

तेरापंथ भवन में साध्वी कीर्तिलता ठाणा-6 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

BY — July 13, 2016

130704उदयपुर। आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी कीर्तिलता का सहवर्ती साध्वीवृंदों का बुधवार शाम बिजौलिया हाउस स्थित तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ। मौसम की प्रतिकूलता के कारण प्रवेश शाम को हुआ। पहले प्रवेश कार्यक्रम सुबह होना था।

130705तेरापंथ सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सुबह अशोकनगर स्थित रूपलाल डागलिया के निवास से साध्वी श्रीजी को विहार करना था लेकिन अनवरत बारिश के कारण विहार नहीं हो पाया। दोपहर में बारिश रूकने के बाद विहार किया। शाम 6.15 बजे होटल विष्णुप्रिया से अहिंसा रैली के रूप में विहार कर तेरापंथ भवन में प्रवेश किया। इस दौरान खासी संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने वंदे सतीवरम्, क्रांतिकारी वीर भिक्षु की जय, भगवान महावीर स्वामी की जय के उद्घोष लगाए। सहवर्ती साध्वीवृंदों में साध्वी पूनम प्रभा, साध्वी शांतिलता, साध्वी श्रेष्ठप्रभा, साध्वी गौरवयशा एवं साध्वी नवीनप्रभा शामिल थीं।

130706

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply