पीड़ित मानव को संबल प्रदान करें : बंसल

BY — July 13, 2016

लायन्स क्लब हिरणमगरी का पदस्थापना समारोह

130702उदयपुर। लायन्स क्लब हिरणमगरी का वर्ष 201-17 का पदस्थापना समारोह आज सौ फीट रोड़़ स्थित अशोका पैलेस में हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि एवं पदस्थापना अधिकारी लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के उप प्रांतपाल प्रथम सतीश बंसल ने शपथ दिलाई।

बंसल ने सभी सदस्यों का आव्हान किया कि वे पीड़ित मानव को संबल प्रदान करने एवं भातृत्व भाव को आत्मसात करते हुए समाज के वंचित, निर्धन एवं असहाय लोगों निष्ठापूर्वक सेवा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने का अवसर एक बार ही आता है कि इसलिए उस समय का सदुपयोग करें।
130703इन्होनें ली शपथ- कार्यक्रम संयोजक लायन जयन्तीलाल पारख ने बताया कि लायन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष महावीर प्रसाद भाणावत, सचिव हेमन्त जैन, प्रथम उपाध्यक्ष इन्दिरा कोठारी, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन महावीर सिंघवी, तृतीय उपाध्यक्ष सुरेखा जैन, कोषाध्यक्ष रक्षा शाह सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
अध्यक्ष महावीर भाणावत ने वर्ष पर्यन्त किये जाने वाले सेवा कार्यों के बारे में बताया कि इस सत्र में शल्य एवं नेत्र चिकित्सा, पशु चिकित्सारक्तदान शिविर सहित निर्धन बालकों में स्टेशनरी व स्वेटर वितरण करने के साथ ही आमजन को नेत्रदान कराने का संकल्प दिलाया जाएगा। समारोह में गोद लिये गये राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आम्बाफला गांव के प्रधानाचार्य को विद्यालय के बच्चों के लिए कॉपियां एवं स्टेशनरी सामग्री प्रदान की।  साथ ही महिला को स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण हेतु निर्धन महिला को सिलाई मशीन प्रदान की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *