जैनम-07 प्रदर्शनी 29 से, होंगे रंगारंग कार्यक्रम

BY — July 26, 2016

खरीदारी पर निकलेगा इनाम

260704उदयपुर। जैन जागृति सेन्टर, महिला शाखा द्वारा विधवा एवं असहाय महिलाओं के सहायतार्थ प्रतिवर्ष महिला उद्यमियों द्वारा रक्षाबन्धन से पूर्व महिलाओं के लिए होने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन इस बार 29 जुलाई से दुर्गानर्सरी रोड़ स्थित मंगलम फन स्क्वायर में आयोजित की जाएगी।

सेन्टर की संरक्षिका पिंकी माण्डावत ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस वर्ष उदयपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली महिला उद्यमियों द्वारा इस प्रदर्शनी में कुल 60 स्टालें लगायी जाएगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबन्धन पूर्व तैयारियों को लेकर महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों की खरीद के लिए विभिन्न स्थानों पर जाना पड़ता है जिससे समय एवं धन का अधिक व्यय होता है। इन सभी को रोकने के लिए सेन्टर पिछले 7 वर्षों से इस प्रकार की प्रदर्शनी आयोजित कर उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे हर प्रकार की सामग्री उचित दाम पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी एवं बिक्री से प्राप्त होने वाली आय विधवा एंव असहाय महिलाओं की उन्नति पर खर्च की जाएगी।
सेन्टर की अध्यक्ष सुशीला मेहता ने बताया कि प्रदर्शनी में लगने वाली स्टालों में मुख्य रूप से नवीन डिजाईन की हुई राखियां, भिन्न-भिन्न तरह की साड़ियां, सूट्स, लेडिज वियर, ज्वैलरी, बैग्स, फुटवियर्स, गिफ्ट आइटम, कॉस्मेटिक, होम डेकोर के आइटम बिक्री हेतु प्रदर्शित किये जाएंगे। उदयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, जोधपुर, जयपुर एवं कोटा की महिलाएं प्रदर्शनी में अपनी स्टाल लगाएगी।
महामंत्री कुसुम भंसाली ने बताया कि तीनों दिन प्रतिदिन शाम को जनता के मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। प्रथम दिन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। द्वितीय दिन एमएन इवेन्ट्स की ओर से गायक सागर ललवानी की नाईट एवं अंतिम दिन बम्पर हाउजी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए 3 हजार रूपये से अधिक खरीद पर एक ईनामी कूपन रखा गया है जिस पर प्रतिदिन शाम को ड्रा निकाला जाएगा जिसमें तीन भाग्यशाली महिलाओं को पुरूस्कार मिलेगा। प्रदर्शनी संयोजिका सुमन लुणदिया ने बताया कि प्रदर्शनी में 20 रुपए का रेफल कूपन भी रखा गया है। जिस पर प्रथम पुरूस्कार के रूप में एयरफ्रायर, द्वितीय वेक्यूम क्लीनर, तृतीय मिक्सर ग्राईन्डर, चतुर्थ हेन्ड ग्लाईन्डर] पंचम स्टीम प्रेस एवं अंतिम पुरूस्कार के रूप में दस सांत्वना पुरस्कार रखे गये हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *