झमाझम बारिश, झीलों में आवक शुरू

BY — August 3, 2016

बारिश बरकरार रही तो इस माह ओवरफ्लो चलने की उम्मीद

030809उदयपुर। मानसून का दूसरा दौर झमाझम के रूप में बरस रहा है। शहरवासियों को हालांकि हरियाली अमावस्या पर ओवरफ्लो देखने को नहीं मिला लेकिन इन्द्रदेव की मेहर रही तो इसी माह में ओवरफ्लो चल जाने की उम्मीद है। नांदेश्वर चैनल और सीसारमा 7 फीट पर चल रहे हैं। मदार बड़ा तालाब के ओवरफ्लो होने से निकला पानी फतहसागर में समाने लगा है वहीं पीछोला को भरने वाली सीसारमा नदी भी दोपहर में 7 फीट की रफ्तार से बह रही थी।

030808बुधवार सुबह से रिमझिम शुरू हुई जो रूक रूक कर बरसती रही। सुबह 9 बजे यकायक तेज बारिश शुरू हो गई जो दोपहर में करीब एक घंटे तक झमाझम बरसी। इस दौरान शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। दुपहिया वाहनचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रूक रूक कर हुई तेज बारिश से शहर के देहलीगेट, कलक्ट्री , बापू बाजार, अमल का कांटा, ब्रह्मपुरी, सूरजपोल, दुर्गा नर्सरी, उदियापोल, आरएमवी रोड आदि क्षेत्रों में पानी घुटनों तक एकत्र हो गया।

030810

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *