Header Banner

महिलाओं ने दिखाया दम, आज पुरूष दिखाएंगे

BY — August 3, 2016

राजस्थान फिटनेस कप-2016

030807उदयपुर। अरनोल्ड जिम की ओर से 7 अगस्त को होने वाले राजस्थान फिटनेस कप-2016 के तहत आज प्रथम चरण में महिलाओं ने फिटनेस की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। इसमें 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम निदेशिका बिन्दु शर्मा ने बताया कि आज 18 से 48 वर्ष तक की 40 से अधिक महिलाओं ने प्रथम चरण में 2 से 4 मिनिट तक की प्रतियोगिता अधिकाधिक कैलोरी बर्न करने के टेªडमिल पर पुशअप्स, फुलसिट अप, फ्री स्क्वेट्स तथा प्लेन्क्स या अन्य योगा पर अपना दमखम लगाया। इन प्रतियोगिता की विजेता 7 अगस्त को होने वाले फाईनल राउण्ड में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पर्सनल ट्रेनर के लिए भी तीन केटेगरी रखी है जिसमें तीनों केटेगरी के विजेताओं को फाईनल में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि  गुरूवार को उपरोक्त पंाचों प्रतियोगिताओं में पुरूष वर्ग भाग लेकर अपना जोर आजमायेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply