Header Banner

लायंस क्लब महाराणा का पदस्थापना समारोह

BY — August 7, 2016

080804उदयपुर। लायंस क्लब महाराणा की सत्र 2016-17 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह यूसीसीआई के चेम्बर भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि लायंस क्लब औरंगाबाद के उप प्रांतपाल लायन संदीप मालू, विशिष्ट अतिथि हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीओओ विकास शर्मा व प्रांतपाल लायन अरविन्द चतुर थे।

इस अवसर पर मालू ने सभी लायंस सदस्यों को सेवा का महत्व समझाते हुए सेवा के हर क्षेत्र के पहलू पर प्रकाश डाला। हिजिंलि के विकास शर्मा ने असहाय लोगों की सेवा एवं औद्योगिक सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की। प्रांतपाल अरविन्द चतुर ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल क्लब्स के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सभी सदस्यों को एकजुट हो कर इस प्रकार के सेवा कार्य हाथ में लेने चाहिये कि वे दशकों तक जनता को लाभन्वित कर सकें।
नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ- इस अवसर पर लायन संदीप मालू ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष मनीष मोगरा, सचिव अजय मेहता, कोषाध्यक्ष  राकेश चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष मोागरा ने वर्श पर्यन्त किये जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जोन चेयरपर्सन संजय कोठारी, पूर्व प्रान्तपाल एवं क्लब के पूर्वाध्यक्ष समारोह में मौजूद थे। राजेश शर्मा ने आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply