Header Banner

युवा फोरम व अरवाना मॉल के साझे में मैराथन

BY — August 7, 2016

फ्रेंडशिप डे पर अनाथ बच्चों के साथ दोस्ती

080805उदयपुर। युवा फोरम व अरवाना मॉल के संयुक्त तत्वावधान में आज फ्रेंडशिप डे पर अनाथ बच्चों के साथ दोस्ती करने को लेकर एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

080806अरवाना के मैनेजर राहुल शर्मा ने बताया कि प्रातः पीपी सिंघल मार्ग से सांसद अर्जुन मीणा, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं कनी़ज फातिमा ने मैराथन को झण्डी दिखाकर रवाना किया। मेराथन फतहसागर चौपाटी बाजार होते हुए पाल पर पंहुंची। मेराथन में करीब 250 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को अल्पाहार कराकर उन्हें फ्रेंडशिप बैण्ड बांधकर उन सभी बच्चों के साथ युवा फोरम, अरवाना मॉल, जैन सोश्यल ग्रुप, लायंस क्लब सहित अन्य संस्थाओं ने दोस्ती की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply