Header Banner

बच्चों को मिलेगा स्वच्छ पीने का पानी

BY — August 18, 2016

इनरव्हील क्लब ने राजकीय विद्यालय में लगाया वाटर कूलर

180806उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने कविता गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए जहंा स्कूल गणवेश एवं स्टेशनरी प्रदान की वहीं विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ पीने के पानी के लिए वाटर कूलर भी लगाया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. पुष्पा सेठ ने बताया कि इस विद्यालय में काफी समय से वाटर कूलर की मांग की जा रही थी जिसे क्लब ने पूरा किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे कर सभी का मन मोह लिया।
सचिव रेखा भाणावत ने बच्चों को बताया कि इसी मार्ग पर स्थित बरोड़िया गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल एवं आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस एवं स्टेशनरी वितरीत की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply