Header Banner

रक्षासूत्र बांधकर लिया वचन

BY — August 18, 2016

रोडवेज ने निशुल्क पहुंचाया बहनों को

180807उदयपुर। भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। रोडवेज बसों में भी राज्य सरकार की महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का लाभ लेने महिलाओं का समूह उमड़ा।

सुबह से बाजारों में भीड़ रही। अलसुबह ग्रामीणों की आवक-जावक शुरू हो गई। सूरजपोल व धानमंडी में सुबह 7 बजे से दुकानें खुल गईं थी। क्या राखी के काउंटर, क्या मिठाई की दुकानें और श्रीफल की बिक्री…। आज तो हर तरफ इन्हीं। का दिन था। बच्चों की जिद भी देखते ही बनती थी। टेडी बीयर की राखी या कार्टून वाली राखी। राखी बांधने का भी बच्चों में काफी उत्साह रहा। रोडवेज बसों में महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का आनंद लिया। बिना टिकट लिए महिलाएं रोडवेज बसों में सफर करते हुए घर पहुँच कर भाइयों को राखी बाँधी। उदयपुर से संचालित आसपास जाने वाली सभी बसे महिला यात्रियों से ठसाठस भरी थी। आम दिनों के मुकाबले पुरुषों से महिला यात्रियों की संख्या अधिक दर्ज की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply