सदभावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की जयंती

BY — August 20, 2016

200803उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयन्ती को सद्भावना दिवस के रूप में शनिवार को मनाया गया। शहर भर में विविध कार्यक्रम हुए।

उदयपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार सुबह 11 बजे पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के मुख्य अतिथि एवं डॉ. मधुसूदन शर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में पुष्पांजलि का आयोजन किया गया।
डॉ. व्यास ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष में मतदान करने का अधिकार, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय स्थानीय संस्थाओं तथा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की शुरूवात कर महिला सशक्तिकरण विज्ञान तकनीक और उनके द्वारा किये गये विकास कार्य को याद किया जाता रहेगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि आज देश बहुत विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिये हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि वे ऐसे राजनीतिज्ञ थे जो लोकतंत्रीय परम्पराओं को पूरा सम्मान देते थे। उन्हें सूचना क्रान्ति के जनक के रूप व आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में याद किया जाता रहेगा। गोष्ठी को त्रिलोक पूर्बिया, डॉ.दरियाव सिंह चुण्डावत, पंकज कुमार शर्मा, दिनेश श्रीमाली, डॉ. एलएन दाधीच, चन्द्रूसिंह कोठारी, चन्दा सुहालका, डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, मुजीब सिद्धीकी, गणेश राजोरा, रियाज हुसेन, गोपाल नागर, बाबूलाल जैन ने भी विचार व्यक्त किये। देहात जिला कांग्रेस कार्यालय एवं राजीव गांधी ब्रिगेड की ओर से भी राजीव गांधी जयंती मनाई गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *