Header Banner

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

BY — August 20, 2016

राजस्थान विद्यापीठ का 80 वां स्थापना दिवस आज

उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ का 80 वां स्थापना दिवस रविवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में दोपहर 1 बजे समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने बताया कि विशिष्टर अतिथि कुल अध्यक्ष प्रो. देवेन्द्र जौहर, कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर होंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति एचसी पारीख करेंगे।

ये होंगे सम्मानित : कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि योग शिक्षा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. शोभालाल औदिच्य एवं रक्तदाताओं को प्रेरणा देने वाले व 51 बार रक्तदान करने वाले रविन्द्रपाल सिंह कप्पू का विद्यापीठ परिवार की ओर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यापीठ में उत्कृष्टा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply