योग शिविर सुखाडि़या समाधि स्थल पर

BY — August 26, 2016

yogaउदयपुर। योग आरोग्य शिविर के अन्तर्गत नगर निगम, आयुर्वेद विभाग, पतंजलि योग समिति व स्वयंसेवी संगठनों के साझे में रविवार को दुर्गा नर्सरी रोड सुखाडीया समाधि पर विशाल मोटापा निवारण योग शिविर आयोजित होगा।

शिविर संयोजक व चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर में योग प्रशिक्षक अशोक जैन प्रेम जैन गोपी लाल डांगी मोटापा कम करने के लिए योग प्राणायाम व आसन के अभ्यास करायेंगे। शिविर सुबह 5.45 से 7.15 बजे तक होगा। शिविर में माताएं- बहनें, बुजुर्ग भाई-बहन, बच्चे व आमजन भाग ले सकेंगे। शिविर निशुल्क रहेगा जिसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं रहेगा। नागरिक को आसन साथ में लाना होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *