महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच बदले बिना विकास असंभव

BY — August 26, 2016

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

260801उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क एवं मेनचेस्टर मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय, यूके के तत्वावधान में ‘ग्लोबल गर्ल्स’ विषयक पर अंतरराष्ट्रीदय कार्यशाला का शुक्रवार को महाविद्यालय के सभागार में समापन हुआ।

प्राचार्य डॉ. मंजू मांडोत ने बताया कि उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, मेनचेस्टर मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय, यूके की प्रो. शोभा अरूण ने किया। विद्यापीठ संचालित श्रेय भारती सामुदायिक केन्द्र साकरोदा केन्द्र एवं कानपुर केन्द्र पर ग्रामीण महिलाओं से प्रो. शोभा अरूण ने भारत एवं यूके में महिलाओं की स्वास्थ, पोषण, शिक्षा तथा सौन्दर्य के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। समापन समारोह में प्रो. शोभा अरूण ने भारत एवं यूके में उनके किये गये अध्ययन को साझा करते हुए कहा कि भारत एवं यूके महिलाओं को लेकर वास्तविक स्थिति आज भी सोचनीय है। दोनो की देशों के समाजों में आज भी पितृ सत्तात्मक व्यवस्था व्याप्त है। मुद्दे अलग-अलग हैं लेकिन शोषण का शिकार महिलाएं ही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों के लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच की मानसिकता को बदलना होगा, इसे बदले बिना देश का विकास संभव नहीं है। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता को आगे आना होगा। इसको बदलने के लिए आज मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. मंजू मांडोत ने दो दिवसीय कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. वीणा द्विवेदी ने किया जबकि धन्यवाद डॉ. अवनीश नागर ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *