Header Banner

अंतर विद्यालयी बालिका फुटबाल में हेरिटेज गर्ल्स स्कूल चैम्पियन

BY — August 28, 2016

280805उदयपुर। हेरिटेज गर्ल्स स्कूल एकलिंगजी में द स्पोर्ट्स गुरुकुल के साझे में हुई अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। चैम्पियनशिप पर हेरिटेज गर्ल्स स्कूल ने कब्जा जमाया।

मुख्य अतिथि राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अशोक मेनारिया एवं दिशांत याग्निक थे। विशिष्ट अतिथि एफएम रेडियो के मनीष मेनारिया एवं गौरव भट्ट थे। अध्यक्षता हिन्दुस्तान जिंक के कोच एवं फुटबॉल नेशनल प्लेयर डॉरविन अस्यूज ने की। विद्यालय की प्राचार्या तुलसी भाटिया ने बताया कि रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में एमएमपीएस ने रॉकवुड्स हाई स्कूल को तथा दूसरे सेमीफाइनल में हेरिटेज गर्ल्स स्कूल ने फेब इण्डिया स्कूल पाली को हराया। फाइनल में हेरिटेज गर्ल्स स्कूल ने एमएमपीएस को 5-0 से पराजित किया। हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की ऋषिता भट्ट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। ऋषिता ने प्रतियोगिता में सात गोल किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply