Header Banner

फत्तावत अध्यक्ष एवं मेहता महामंत्री

BY — September 9, 2016

गोगुन्दा जैन मित्र मण्डल की कार्यकारिणी घोषित

090905उदयपुर। गोगुन्दा जैन मित्र मण्डल की बैठक में राजकुमार फत्तावत अध्यक्ष एवं दिनेश मेहता महामंत्री घोषित किये गये।

फत्तावत ने कार्यसमिति का विस्तार करते हुए बताया कि अर्जुन खोखावत व लोकेश कोठारी को उपाध्यक्ष, बृजेश सेठ व पारस रांका को मंत्री, दिलीप करणपुरिया को कोषाध्यक्ष, निर्मल लोढ़ा को संगठन मंत्री तथा आशिष हरकावत को प्रचार मंत्री मनोनित किया। साथ ही पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा एवं नीता खोखावत को महामंत्री मनोनित किया गया। फत्तावत ने बताया कि कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम 18 सितम्बर को रॉयल राज विलास गार्डन में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply