बेटी बचाओ, स्वस्थ उदयपुर पर निकाली रैली

BY — September 9, 2016

090904उदयपुर। निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से पर्यावरण जागरूकता, बेटी बचाओ, स्वच्छ उदयपुर-स्वस्थ उदयपुर का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उदेश्य से रैली निकाली गई।

मीडिया प्रभारी भारती दशोरा ने बताया कि उदियापोल चौराहे पर मानव श्रृखला बनाकर स्वच्छता, स्वस्थता, शिक्षा, संस्कार और शिक्षकों की पहल का सन्देश दिया। उल्लेखनीय यह है कि चितौड़, डूंगरपूर, बांसवाड़ा, राजसमन्द, सिरोही, झाडोल, कानोड़, कोटा, अहमदाबाद, मप्र विभिन्न प्रभागों की ओर प्रस्थान करते और आते यात्रियों ने उत्साहपूर्वक रैली और नारे लगाते बच्चों का हाथ हिलाकर मुस्कराकर प्रोत्साहन किया।
इस अवसर पर वया एवं डॉ. सपना वैद, मोनिका बाबेल, डॉ. रश्मि पोखरना, भारती दशोरा, डॉ. मधु शर्मा, अनिता शर्मा के नेतृत्व में उदियापोल बस स्टेण्ड एवं पार्क में विद्यार्थियों के सहयोग से स्वच्छता का कार्य किया। इससे प्रेरणा लेकर यात्रियों और विश्राम कर्ताओं ने भी सहयोग किया। डॉ. माया खण्डेलवाल, मोनिका बाबेल, सपना वैद, डॉ. रश्मि पोखरना के निर्देशन में विवेकानन्द जीवन चरित्र एवं जीवन के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया प्रशिक्षणार्थियों ने मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। शिविर संयोजिका डॉ. मधु शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *