गोगुंदा में पहुंचे प्रभारी मंत्री रिणवा, देखी चिकित्सा-स्वास्थ्य सेवाएं

BY — September 9, 2016

पड़ावली एवं नाल में मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीजों तथा ग्रामीणों से बातचीत

090903उदयपुर। जिले के प्रभारी एवं वन, पर्यावरण एवं खान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा ने शुक्रवार को जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र गोगुन्दा का दौरा कर मौसमी बीमारियों से प्रभावित इलाकों में सम सामयिक हालातों की जानकारी ली।

इस दौरान विधायक प्रताप गमेती, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, उपखण्ड अधिकारी मुकेश कलाल, प्रधान पुष्करलाल तेली, उप वन संरक्षक ओ.पी. शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव टांक सहित अन्य अधिकारी भी साथ थे। प्रभारी मंत्री ने बीमारी की वजह से मृत ग्रामीणों  के घरवालों से चर्चा की और दुःख व्यक्त करते हुए सान्त्वना दी और कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार ग्रामीणों के साथ है और उनकी हरसंभव सहायता करेगी। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से क्षेत्र की स्थितियों तथा मृत्यु के कारणों के बारे में बात की।
रिणवा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बीमारी से हुई मृत्यु की घटनाओं पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के लिए अपनी ओर से राहत एवं सहायता में कहीं कोई कमी नहीं रखेगी। पड़ावली में मोहन एवं खुमा से प्रभारी मंत्री ने मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। मोहन के 3 तथा खुमा के 1 बच्चे की मृत्यु मौसमी बीमारियों की वजह से हो गई थी। प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक मृतक के नाम परिजनों को बीस-बीस हजार रुपए दिए जाने की सहायता दिए जाने की घोषणा की तथा प्रभावित परिवारों को पीएम आवास योजना में लाभान्वित कर आवास की उपयुक्त व्यवस्था की घोषणा की। प्रभारी मंत्री ने अपनी ओर से प्रत्येक मृतक के नाम 2-2 हजार रुपए की सहायता राशि प्रभावित परिवारों को प्रदान की। प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवा ने बाद में गोगुन्दा रेस्ट हाउस में क्षेत्रीय अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य क्षेत्रवासियों से चर्चा की और क्षेत्रीय सम सामयिक हालातों पर जानकारी ली।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *