Header Banner

शॉर्ट म्यूजिक फिल्म साहिरा लांच

BY — September 18, 2016

180907उदयपुर। स्टूडियो फ्रोजन एप्पल एवम् यूके पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के बेनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित शॉर्ट म्यूजिक फिल्म साहिरा को आज शाम को लेकसिटी मॉल के मथारा द हाईट्स में आयोजित एक रंगारंग समारोह में यूके पिक्चर्स के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज लॉन्च की।

फिल्म के प्रोड्यूसर साहिल ठाकुर ने आज यहंा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सांत मिनट की यह शॉर्ट म्यूजिक फिल्म प्रेमी-युगल, अर्श और साहिरा के किरदार पर चित्रित है, जिसका सम्पूर्ण फिल्मांकन उदयपुर और आसपास के खूबसूरत स्थानों पर किया गया हैं। फिल्म के लेखक एवम् निर्देशक उत्पल कलाल ने बताया की सिनेमा में म्यूजिक फिल्म एक विशिष्ट श्रेणी है जिसमें सोंग के साथ लीनियर या फिर नॉन लीनियर माध्यम से कहानी को प्रस्तुत किया जाता हैं जो एक फ्रेश ऑडियंस को आकर्षित करे और वे एक नया जोनर एक्स्प्लोर कर सके।
उन्होेंने बताया कि फिल्म के प्रड्यूसर साहिल ठाकुर ने स्वयं गाना लिखा ओर उसे कंपोज किया है, जिसे शशांक सिंघ ने अपनी मधुर आवाज में गाया हैं। इसमें मुख्य भूमिका में आपको उदयपुर के मयूर परियानी और फैजा खान, अर्श व् साहिर का किरदार निभाते दिखायी दिये। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी नेशनल जियोग्राफी के साथ काम कर चुके कौस्तुभ मनचकेर ने बताया कि डांस सीक्वेंस पलक कायथ के द्वारा कोरियोग्राफ किया गया हैं।
साहिल ठाकुर ने बताया कि उदयपुर को फिल्म सिटी बनाने की पहल में कम्पनी का यह एक छोटा सा प्रयास है जो हमेशा बरकरार रहेगा, जहाँ यहाँ के छिपे टैलेंट को मौका मिले और वो वर्ल्ड मैप पर नजर आये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply