Header Banner

शाही शादी में शरीक होकर अमरसिंह दिल्ली लौटे

BY — September 18, 2016

180905उदयपुर। ब्रिटेन की पूर्व मंत्री सैंडी वर्मा के पुत्र की शाहीशादी में शरीक होने उदयपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद अमरसिंह रविवार को दिल्ली लौटने से पूर्व ज्योतिषाचार्य मनोहर सिंह कृष्णावत से उनके आवास थाना हाउस में मुलाकात की।

इस दौरान उनके साथ ब्रिटेन की पूर्व मंत्री सैंडी वर्मा और पति अशोक वर्मा  भी मौजूद थे। जहां उनका मेवाड़ी परम्परा अनुसार कृष्णावत परिवार के सदस्यों मनवीर सिंह, यदुराज सिंह ने स्वागत किया। अमरसिंह ने कहा कि उनको आध्यात्म और ज्योतिष में अगाध विश्वास है। इसका सफल जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। उदयपुर की खूबसूरती की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत स्वच्छ और सुन्दर शहर है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply