Header Banner

जेवर के लालच में नाती ने की नानी की हत्या

BY — September 22, 2016

जेवरात लूटकर वृद्धा की हत्या का खुलासा

Police_capउदयपुर। जेवरात के लालच में नाती के द्वारा अपने दो दोस्तो के साथ मिलकर अपनी नानी की हत्या कर जेवरात उतारने के पश्चात हत्या कर सिंहाड़ गांव में खाई में फेंकी गई वृद्वा की हत्या व लूट का खेरोदा थाना पुलिस ने खुलासा किया।

घटना के अनुसार 6 अगस्त  को सिंहाड़ गांव के राकुडिया घाटी रोड के पास खाई में एक अज्ञात वृद्धा की लाश होने की जानकारी मिली। थानाधिकारी राम नारायण, थानाधिकारी भीण्डर व वृत्ताधिकारी वल्लभनगर घनश्याम शर्मा ने तथा एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच गहन जांच की तथा पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या पाई गई। शरीर पर कोई जेवरात नहीं होने से पुलिस ने इसे प्रथम दृष्ट या लूटपाट कर हत्या करना माना। मृतका की पहचान गोमी बाई पत्नी दल्ला पटेल निवासी अजबरा थाना जावरमाइंस के रुप में हुई। शिनाख्त के साथ ही अनुसंधान में यह जानकारी आई कि मृतका को उसके साथ में उसका दोयता पीताराम व उसके दो दोस्त सुरेश व धनराज पटेल मारुति वैन में बिठाकर उसे इलाज के बहाने ले गया था। पुलिस ने टीमें बनाकर इनकी दस्तयाबी के प्रयास जारी किये तब पता चला कि घटना के पश्चात यह मुम्बई भाग गये। थानाधिकारी खेरोदा राम नारायण के नेतृत्व में एक दल मुम्बई पहुंचा जहां इनके आने की पुष्टि हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उड़न-छू हो गये। अन्ततः थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने उदियापोल से सुरेश व पीताराम को दस्तयाब किया। दस्तयाबी के समय ये उत्तरी भारत में भागने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply