Header Banner

आतंकी हमलों में मारे गए शहीदों पर रोष

BY — September 22, 2016

देहात जिला कांग्रेस की बैठक में एक बदले दस सर लाने के कथन पर मांगा जवाब

220904उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की बैठक अमल का कांटा स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अध्यक्षता एवं प्रभारी उपाध्यक्ष महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, प्रदेश महासचिव एवं सह प्रभारी शंकर यादव, प्रदेश सचिव नारायसिंह बडोली, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा की मौजूदगी में हुई।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि प्रभारी महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने ब्लॉक अध्यक्षों एवं  पार्टी पदाधिकारियों को प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा की अब पार्टी में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अपनी कार्य क्षमता अनुसार कार्य करते हुए उसकी रिपोर्ट ब्लॉक एवं जिला स्तर पर भेजनी होगी। उडी में शहीद सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देश की जनता आज 56 इंच का सीना और एक बदले दस सर का जवाब चाहती है। सह प्रभारी प्रदेश महासचिव शंकर यादव, देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास आदि ने भी विचार व्य क्तर किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply