Header Banner

महालक्ष्मी का जन्मोत्सव आज

BY — September 22, 2016

भव्य आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन

220903उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित मंदिर में महालक्ष्मी का जन्मोत्सव अश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

पंडित राजेश आमेटा ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला के पीछे शिव पार्क में 2005 से स्थापित महालक्ष्मी मंदिर में प्रातः 7.30 से रात 12 बजे तक भक्तों के लिए दर्शन खुले रहेंगे। उन्होने बताया कि प्रातः पंचामृत से अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा फूलों की माला धराई जायेगी। महिला मंडल के सदस्यों द्वारा शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा व रात 12 बजे महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया जायेगा। मंदिर परिसर में भव्य विद्युत सज्जा की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply