Header Banner

बीबा शोरूम का हुआ उद्घाटन

BY — October 7, 2016

071004उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल में आज बीबा कम्पनी के दूसरे शोरूम का उद्घाटन हुआ। राज्य स्तर के अधिकारी राहुल ने बताया कि दुर्गा नर्सरी रोड़ स्थित पहले शोरूम की सफलता के बाद सेलिब्रेशन मॉल में शहर का दूसरा शोरूम है।

इसका उद्घाटन ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान की प्रबन्ध निदेशिका डॉ. सीमा सिंह एवं एनआईसीसी की प्रबन्ध निदेशिका डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन कर की गई तथा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर की गई। उद्घाटन पर डॉ. सीमा सिंह ने बीबा कलेक्शन को सभी महिलाओं के लिए उच्च स्तर व उपयोगी बताया। नये कलेक्शन के साथ ही यह शोरूम सभी उम्र की महिलाओं के लिए उद्भुत है। धन्यवाद की रस्म शोरूम समन्वयक पंकज ने अदा की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply