Header Banner

गरबे में उमड़े युवा

BY — October 7, 2016

071005उदयपुर। नवरात्रि के सातवें दिन आज सभी के लिए सुकून भरा रहा। आज इन्द्रदेव की मेहरबानी नहीं रही और सभी ने चैन की सांस ली।

071006नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में आयोजित किये जा रहे दस दिवसीय नवरात्रि महामहोत्सव गरबा-2016 में आज महिलाएं एवं बालिकाएं झूम कर नाची। पिछले 6 दिनों से गरबे में डांडियों की जो चमक फीकी पड़ती दिखाई दे रही थी उसे आज पूरी तरह से चमका दिया। महिलाओं ने पीले एवं चुनड़ी वस्त्र पहनकर डांडियों का खनाकाया तो सभी के चेहरे मुस्करा दिये। प्रचार प्रसार मंत्री दीपक चेचाणी एवं विनय रांदड़ ने बताया कि आज के कार्यक्रम के अतिथि सत्यनारायण लढ्ढा, मोहनलाल देवपुरा, रमेशचन्द्र, दिनेश अजमेरा, गिरीश माहेश्वरी, प्रदीप हेड़ा एवं मधुसूदन झंवर थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply