Header Banner

रेडिसन ब्‍लू में क्रिसमस केक मिक्सिंग समारोह

BY — October 7, 2016

071007उदयपुर। रेडिसन ब्लू उदयपुर पैलेस रिज़ॉर्ट और स्पा ने त्योहारी दिवसों का आवागमन बड़े उत्साही तरीके से होटल में शुक्रवार को “क्रिसमस केक मिक्सिंग समारोह” आयोजित किया।

071008यह समारोह होटेल के पूल साइड लॉन में धूमधाम से रखी गयी थी और म्यूज़िक एवम् सजावट से सेरेमनी को उत्साहपूर्व मनाया गया। इस सेरेमनी में होटेल के स्टाफ, गेस्ट्स एवम् शहर की नामी हस्तियों ने शिरकत की। इस सेरेमनी में ज़रूरतमंद बच्चो को इन्वाइट किया गया और सेरेमनी में भाग लेने का अवसर दिया। केक मिक्सिंग में कई तरह की सामग्री जैसे की अदरक, ब्लॅक करेंट, दाख, काजू, बादाम और फ्लेवरस का उपयोग किया गया। होटेल के शेफ शैलेश ने बताया की इस मिश्रण को दो महीने के लिए रखा जायेगा ताकि इस मिश्रण से अच्छे केक बनाए जा सके। सेरेमनी की समाप्ति गेस्ट्स को हाई टी सर्व करके संपन्न की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply