Header Banner

सीटीएई में पूर्व छात्रों का समागम एवं अभिनन्दन समारोह

BY — October 7, 2016

Seminar-1उदयपुर। प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सीटीएई), महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इस वर्ष भी अक्टूबर के दूसरे शनिवार को महाविद्यालय एवं पूर्व छात्र सोसायटी (एल्यूमिनी सोसायटी) द्वारा एक पूर्व छात्र समागम एवं अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अधिष्ठाता एवं संरक्षक डॉ. एसएस राठौड़ ने कार्यक्रम के सफल कार्यन्वयन के लिए विभिन्न समितियों की बैठक में बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उपमहानिदेशक डॉ. नरेन्द्रसिंह राठौड़, श्रीराम वेडरी, चैयरमेन राजस्थान नदी घाटी एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण, मुख्य अतिथि तथा आरके व्यास, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा टेªक्टर विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष विशिष्ठ अतिथि रहेंगे।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति एमपीयूएटी प्रो. उमाशंकर शर्मा करेंगे। परम संरक्षक एल्यूमिनी सोसायटी व महाविद्यालय के संस्थापक अधिष्ठाता डॉ. के. एन. नाग भी कार्यक्रम में रहेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट/उल्लेखनीय कार्य करने वाले एल्यूमिनस, सिल्वर जुबिली बैच एवं क्रिस्टल जुबिली बैच आदि का सम्मान एवं अभिनन्दन किया जायेगा। उद्घाटन सत्र में एक तकनीकी लेखों की सोविनियर का विमोचन भी होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply