Header Banner

लावारिस शवों का अंतिम संस्कार

BY — October 7, 2016

Police_capउदयपुर। महाराणा प्रताप सेना द्वारा धानमंडी पुलिस एवं रेलवे पुलिस द्वारा दिये गये लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार अशोक नगर मोक्षधाम पर पूर्ण हिन्दू रीति रिवाज से किया गया।

संस्थापक मोहनसिंह राठौड़ ने बताया कि गत दो माह में अब तक 40 लावारिस शवों का दाह संस्कार किया गया जो विभिन्न थानों द्वारा सुपुर्द किये गये। यह कार्य संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग राषि प्राप्त कर किया जाता हैं। संगठन को किसी भी प्रकार से प्रशासनिक एवं जन-सहयोग प्राप्त नहीं होता है। संगठन के सम्भागीय अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सहयोग देना चाहे तो सम्पर्क कर सकता है। मीडिया प्रभारी पंकज गोराणिया ने बताया कि संस्थापक मोहनसिंह राठौड़, संभागीय अध्यक्ष अशोक जैन, मांगीलाल सुथार, नंदराज भारती ने सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply