Header Banner

विराट हास्य कवि सम्मेलन 15 को

BY — October 11, 2016

kavi sammelanउदयपुर। अखिल भारतीय श्री गुरू पुष्कर संगठन समिति एवं श्री वर्धमान गुरू पुष्कर युवा मंच द्वारा साधना के शिखर पुरूष विश्व संत उपाध्याय पुष्कर मुनि मसा की 107 वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर 15 अक्टूबर को लोककला मण्डल में विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

मंच के युवाध्यक्ष प्रवीण पोरवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन में हास्य सम्राट ग्वालियर के प्रदीप चौबे, बांरा के सुरेन्द्र यादवेन्द्र, नागौर के केसरदेव मारवाड़ी, प्रतापगढ़ के शैलेन्द्र शैलु, नैनीताल की गौरी मिश्रा, नाथद्वारा के कान्नु पण्डित, उज्जैन के राहुल शर्मा हास्य रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट करेंगे, वहीं कवि सम्मेलन के सूत्रधार राव अजातशत्रु होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply