Header Banner

टाटा के 101 वाहनों की डिलीवरी दे कर बनाया कीर्तिमान

BY — October 11, 2016

111001उदयपुर। टाटा कॉमर्शियल वाहनों के संभागीय डीलर सीके मोटर्स ने विजयादशमी पर संभाग के ग्राहकों को 101 वाहनों की आज डिलीवरी देकर एक कीर्तिमान बनाया है।

सीके मोटर्स के अनूप धोका ने बताया कि नवरात्रि स्थापना से ही बाजार में तेजी के साथ ग्राहकों का टाटा के वाहनों की ओर रूझान बढ़ता ही जा रहा है। संभाग के उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में टाटा के कुल 101 वाहनों की आज विजयादशमी पर्व पर एक साथ डिलीवरी दी गई। इन वाहनों में मुख्य रूप से टाटा एस मेगा, 407 पिकअप, टाटा मंत्रा, टाटा जिप मॉडल बिक्री में प्रमुख रहे।
टेरिटरी सेल्स मेनेजर प्रतीक पाटनी ने बताया कि टाटा मोटर्स द्वारा दी जा रही अतिरिक्त सेवायें टाटा जीपी, टाटा कवच, टाटा डिलाईट आदि के बारे में भी ग्राहकों को जानकारी दी गई। ग्राहकों ने इन सेवाओं की भूरपर सराहना की। इस अवसर पर गौतम जैन, मनीष पालीवाल, मनोज पारीक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply