Header Banner

स्कूृल तैराकी में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन पर सम्मान

BY — October 10, 2016

101004उदयपुर। हाल सम्पन्न हुई जिला एवं राज्यस्तरीय स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट  प्रदर्शन करने वाले तैराकों एवं प्रशिक्षकों का खेलगांव तरणताल पर सम्मान किया गया।

जिला खेल अधिकारी ललितसिंह झाला ने बताया कि खेलगांव तरणताल पर संचालित राजस्थान राज्य क्रीड़ा एवं वंडर सीमेन्ट द्वारा संयुक्त संचालित तैराकी अकादमी ने इस बार नकद अवार्ड रखे जिसमें जिला स्तर पर स्वर्ण 300, रजत 200 एवं कास्य 100 रुपए एवं राज्य स्तर पर स्वर्ण 1000, रजत 700, कांस्य 500 रुपए के नकद इनाम राशि थी।
साथ ही व्यक्तिगत चैम्पियनशिप बनने पर 2000/- रूपये का पुरस्कार रखा था। खेलगांव तरणताल वन्डर अकादमी ने राज्य स्तर पर 8 स्वर्ण, 3 रजत, 12 कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में मौली सिंघल व्यक्तिगत चैम्पियन भी रही। तैराकी प्रशिक्षक महेष पालीवाल ने बताया कि करीब 40 हजार रुपए नकद वितरित किए गए। यह राशि चैक से तैराकों को रामनिवास मेहता ने प्रदान की। उन्होंने तैराकों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों की सराहना की। साथ ही तैराकी प्रशिक्षक महेश पालीवाल, सह प्रशिक्षक गगन व्यास, जगदीश तेली का भी सम्मान किया। 2014 में इस तरणताल को सचिव रामनिवास मेहता, महेश पालीवाल एवं विनोद सनाढ्य ने प्रथम बार उतरकर इस तरणताल का आगाज किया। समारोह में वन्डर सीमेंन्ट के वाईस प्रेसीडेन्ट प्रशांत शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने तैराकों की काफी सराहना एव आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पदक लाने की बात कही। सचिव मेहता ने तरणताल पर उत्कृष्टा कार्य करने के लिये महेश पालीवाल की काफी सराहना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply