Header Banner

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी 14 को उदयपुर में

BY — October 12, 2016

121002उदयपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी उदयपुर में 14 अक्टुबर को पहुंचेंगे।

भाजपा उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी निजी यात्रा पर उदयपुर में 14 अक्टुबर को प्रातः पधारेंगे। वे दिल्ली से वायुयान द्वारा 10.25 बजे रवाना होकर प्रातः 11.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पंहुंचेंगे। उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी व सचिव दीपक चोपड़ा भी उनके साथ होंगे। निजी कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत श्री आडवाणी रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे और 14 अक्टूबर को प्रातः 11.50 बजे डबोक एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा रवाना होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply