Header Banner

पुण्यपतिथि पर किशोर कुमार का स्मरण

BY — October 13, 2016

131001उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संगठक कुम्भा कला केन्द्र की ओर से गुरूवार को गायक, अभिनेता, निर्माता निर्देशक हरफनमौला किशोर कुमार की 29वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि किशोर कुमार के गाये गाने आज भी लोगों के मन में रचे बसे हैं। भारत के ऐसे गायक थे जिनके गाये हुए गीत आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। अपने गीतों से कई पीढियों से सम्मोहित करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। संचालन अरूण सालवी ने किया जबकि धन्यवाद प्रीतीबाला ने दिया। इस अवसर पर रानु वर्मा ने भी गीत प्रस्तुत किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply