Header Banner

आर्ट्स कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी

BY — October 17, 2016

171003उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के छात्र संघ द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।

171004छात्र संघ अध्यक्ष जितेश खटीक ने बताया कि इस फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हुआ। इसमें एकल व समूह गायन, एकल व समूह नृत्य तथा मिस्टर व मिस फ्रेशर की प्रतियोगिताएं हुई। एकल गायन प्रतियोगिता में नरेश यादव ने प्रथम, युक्ता शर्मा ने द्वितीय व विनय शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में दीपक नाथ ने प्रथम, कृष्णा खरवाल ने द्वितीय व पूजा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में रितु लौहार व नौना भटनागर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिस्टर फ्रेशर मुस्तकिन खान को चुना गया जबकि रैनी जैन ने मिस फ्रेशर का खिताब हासिल किया। मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता में निशांत सिंह यादव व मयंक पालीवाल क्रमशः प्रथम व द्वितीय रनर अप रहे जबकि मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में प्रीति शर्मा व आरती मीणा ने प्रथम व द्वितीय रनर अप का स्थान प्राप्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply