Header Banner

बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

BY — October 17, 2016

171005उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ हॉटल मैनेजमेन्ट संस्थान की तरफ से दो दिवसीय बेडमिंटन एण्ड टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता का आरंभ मोहन लाल  सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बेडमिंटन हॉल में हुआ।

शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ. दिपेन्द्र सिंह चौहान सेकेट्री स्पोटर्स बोर्ड मोहनलाल सुखाड़िया द्वारा दीप प्रजज्वलन करके किया गया। पीआईएचएम के निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। साथ ही आये हुये प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। और कहा की आने वाले वर्षो में विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर इसी तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में 15 टीमें बेडमिंटन और 5 टीमें टेबल टेनिस के अन्तर्गत भाग ले रही है। प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष देव प्रताप सिंह राठौड़, डॉ. गजेन्द्र सिंह सरोहा एवं अभिनव शर्मा है। संचालन डॉ. स्वाति गोखरू ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply